ट्रेवल इन्सुरेंस से बनाए सफर को बिंदास, जानिए इसके फायदे -2023

अगर आप घुमने के शौकीन हैं तो आपको ट्रेवल इन्सुरेंस जरुर करवाना चाहिए क्योकि इसके इस्तेमाल से आपकी यात्रा सुरक्षित हो जाती हैं. इसीलिए आपको आज के इस ब्लॉग पोस्ट में ट्रेवल इन्सुरेंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

आप अपने साथ साथ अपने परिवार का भी ट्रेवल इंश्योरेंस प्लान ले सकते हैं। इससे यात्रा के समय आपके सामान की चोरी का टेंशन आपको नही लेना होता हैं। साथ में मेडिकल इमरजेंसी का लाभ भी आपको मिलता हैं। 

Contents

ट्रैवल इंश्योरेंस क्या होती हैं?

जैसा कि नाम से पता चलता हैं इस इंश्योरेंस के प्लान से आप यात्रा के समय हुए नुकसान को कवर कर सकते हैं। आपको अगर यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की अवश्यकता की जरूरत होती हैं तो कंपनी इसका खर्च वहन करती हैं।

इसके अलावा सामान के खो जाने या चोरी हो जाने और कंपनी आपको उसका पे करती हैं। 

भारत में कई ऐसी कंपनी हैं जो आपको डोमेस्टिक और इंटरनेशन ट्रेवल की इंश्योरेंस करती हैं। सभी कम्पनियों की अलग अलग सर्विस और चार्ज होती हैं।

बता दे की बीमा कंपनी आपकी ट्रेवल इमरजेंसी की मुआवजा देती हैं। इसमें भी ये देख जाता हैं की आप डोमेस्टिक ट्रेवल पर जाते या इंटरनेशन पर। 

ट्रेवल इन्सुरेंस से बनाए सफर को बिंदास, जानिए इसके फायदे -2023

कुछ इंश्योरेंस प्लान पूरे साल के लिए खरीदी जाती हैं तो कुछ आप अपने यात्रा के अनुसार लिमिट टाइम के लिए खरीद सकते हैं। लोग बिजनेस के सिलसिले में कई बार विदेशों का भ्रमण करते हैं तो ऐसे लोग पूरे साल का प्लान खरीदे तो उसके लिए बेहतर होगा । 

एक अन्य प्रकार के के इंश्योरेंस में समूह यात्रा बीमा का नाम आता हैं। जिसमे 7 या उसके अधिक लोग एक साथ ट्रेवल करते हैं। ये एकल बीमा के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

लेकिन जो ट्रेवल कंपनी होती हैं उनके लिए थोड़ा महंगा पड़ता हैं इसीलिए समूह बीमा यात्रा वे तब स्वीकार करते हैं जब वे कहीं विदेशों में भ्रमण का प्लान बनाया है। 

बीमा यात्रा (ट्रेवल इंश्योरेंस) कितने प्रकार के होते है।

अब थोड़ा विस्तार से जानते हैं की बीमा यात्रा (ट्रेवल इंश्योरेंस) कितने प्रकार के होते हैं। 

भारत में कई प्रकार के बीमा यात्रा आपको मिल जाएगी लेकिन आपके लिए कौन सी बीमा काम की हैं वो जानना बहुत जरूरी हैं ताकि कम खर्चों में आप अपने लिए अच्छी बीमा ले सकते हैं। 

यात्रा बीमा के प्रकार नीचे बताए गए हैं। 

छात्र बीमा यात्रा: – ये बीमा यात्रा वैसे छात्र के लिए जो पढ़ाई के लिए विदेश में जाते हैं। बीमा से उनकी यात्रा में आए मेडिकल इमरजेंसी का मुआवजा मिलता हैं। साथ आपको विदेशों में रहने या मेडिकल जरुरतों को पूरा करने में सहयोग करती हैं। अगर आप विदेशों में भ्रमण करने या मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई करने का प्लान बना रहे हैं ये यात्रा बीमा आपके लिए कारगर सिद्ध होने वाली हैं। 

घरेलू बीमा यात्रा :- भारत में कही भी आप यात्रा करते हैं तो घरेलू बीमा यात्रा आपको जरूर लेना चाहिए इससे आपकी यात्रा सेफ हो जाती हैं यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी, सामान की चोरी या ट्रेवल में देरी की मुआयना यात्रा बीमा कंपनी  कवर करती हैं। 

परिवार यात्रा बीमा:- इस बीमा के अन्तर्गत आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का एक बीमा ले सकते हैं। जिसमे सभी मेंबर शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कंपनी आपको करती हैं। जिसमे मेडिकल इमरजेंसी, सामान की चोरी तथा ट्रेवल में देरी आदि शामिल हैं । 

वरिष्ठ नागरिक बीमा यात्रा :- वरिष्ठ नागरिक यानी 60 से 70 साल के लोगो के लिए विशेष योजना होती हैं। इसमें  आपको  मेडिकल खर्च और सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी लेती हैं। 

शेंगेनी ट्रेवल इंश्योरेंस:- शेंगेनी ट्रेवल इंश्योरेंस आपको खरीदना अनिवार्य होता हैं। अगर आप 90 से अधिक दिनों के लिए  यूरोप के देशों में ट्रेवल करते हैं तो आपको शेंगेन ट्रेवल इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होता हैं। 

इसमें ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, पोलैंड, जर्मनी आदि जैसे शेंगेन देशों की यात्रा कर रहे हैं। ये यूरोप के 26 देश हैं। इस योजना में मेडिकल इमरजेंसीसेवाएं, 24/7 सहायता, दुर्घटना या चोट कवरेज, मृत्यु और विकलांगता कवर, या देश में वापिस आना आदि शामिल हैं।

ट्रेवल इंश्योरेंस क्या क्या कवर करती है ?

इसमें अलग अलग कम्पनियां अलग अलग लोगो के लिए भिन्न भिन्न चीजों को कवर करती हैं। नीचे कुछ प्रमुख कवर, जो ज्यादातर कम्पनियां प्रोवाइड करती हैं। 

  • सामान और व्यक्तिगत दस्तावेजों का नुकसान
  • मेडिकल इमरजेंसी खर्च
  • मानव अवशेषों का प्रत्यावर्तन
  • इमरजेंसी डेन्टल खर्च
  • अस्पताल का नकद खर्च
  • दुर्घटना में मौत या स्थायी विकलांगता
  • व्यक्तिगत दायित्व
  • अपहरण का भत्ता
  • दयापूर्ण यात्रा
  • लंबित यात्रा और फ्लाइट छुटने पर खर्च

ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी

भारत में ट्रेवल इंश्योरेंस प्रदान करने वाली कुछ महत्वपूर्ण कंपनियों के नाम निम्नलिखित हैं। 

भारत में यात्रा बीमा देने वाली कुछ बीमा कंपनियां इस प्रकार हैं:

  • चोला मंडलम
  • भारती एक्सा
  • SBIजनरल
  • फ्यूचर जनरल
  • अपोलो म्यूनिख
  • HDFC एर्गो
  • इफको टोकियो
  • बजाज आलियांज

ट्रेवल इंश्योरेंस लेने की योग्यता 

ऐसा नहीं हैं की आप किसी भी परिस्थिति में ट्रेवल इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसके लिए सभी कंपनियों के अलग अलग शर्ते हैं। नीचे कुछ आपको आम शर्ते बताया गया हैं। जो प्रमूख कंपनियां जांच करती हैं। 

  • परिवार यात्रा बीमा योजना: इसमें 60 वर्ष की आयु तक के दो वयस्क और 21 वर्ष तक के उनके दो बच्चे शामिल हैं।
  • छात्र यात्रा बीमा योजना: 16 से 40 वर्ष की आयु के छात्र इस योजना को खरीद सकते हैं जो अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ रहे हैं।
  • वरिष्ठ नागरिक यात्रा बीमा योजना: यह योजना 85 वर्ष की आयु तक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
  • शेंगेनयात्रा बीमा योजना: शेंगेन यात्रा बीमा के लिए पात्र होने के लिए, वयस्कों की आयु 70 वर्ष तक होनी चाहिए और बच्चों की आयु 90 दिनों से अधिक होनी चाहिए।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रा बीमा : यह दो वयस्कों के लिए कवरेज प्रदान करता है जिनकी आयु 60 वर्ष तक और दो बच्चों की उम्र 21 वर्ष तक होनी चाहिए।

निष्कर्ष :-

ट्रेवल इन्सुरेंस से बनाए सफर को बिंदास, जानिए इसके फायदे -2023:-यात्रा के दौरान यात्रा बीमा आपका सबसे अच्छा दोस्त है। यदि आप अपनी यात्रा पर बहुत अधिक खर्च कर रहे हैं, तो कुछ भी गलत होने पर अपने वित्त की सुरक्षा के लिए थोड़ा और खर्च क्यों न करें।

ट्रेवल इंश्योरेंस लेने से पहले इस बात की सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसा कवर चुनते हैं जो आपके यात्रा के आधार पर आपकी जरूरतों का ख्याल रखता है

इंसुरेन्स के बारे और जाने के लिए (यहाँ क्लिक) करे

मिर लोगों के रहस्य के बारे मे जाने (क्लिक करे )

सबसे मीर हीरो के बारे मे जानने के लिए( क्लिक करे)

Leave a comment